सोने की कीमतों में नित-नए रिकॉर्ड बन गए रहे हैं। आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,470 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,360 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं। कुछ रिपोट्र्स में तो कीमतें 98,000 के पार भी बताई जा रही हैं। मुंबई में 24 कैरेट सोना लगभग 97,310 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,200 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। कुछ समय के लिए तो इसने रिकॉर्ड ऊंचाई भी छू ली थी। पिछले 3 महीने में सोने के दाम में 22,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सोना एक लाख रुपए तक पहुंच पाएगा।
ये हैं उछाल के कुछ संभावित कारण
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता के माहौल में सोना एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जा रहा है। जब अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है, तो सोने की कीमतें आमतौर पर बढ़ जाती हैं। विभिन्न क्षेत्रों में भू-राजनीतिक तनाव भी सोने की कीमतों को बढ़ा सकते हैं। कुछ देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद भी इसकी मांग और कीमतों को बढ़ा रही है। भारत में शादियों और त्योहारों के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों पर दबाव आता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सोने की कीमतें अस्थिर होती हैं और कई कारकों से प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए निवेश करने से पहले पूरी जानकारी और सावधानी बरतना ज़रूरी है।