उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली के अवसर पर भगवान नरसिंह की पूजा की। योगी ने कहा कि .जो लोग सनातन धर्म की आलोचना करते थे, उन्हें महाकुंभ के दौरान इसकी ताकत दिखी। 66 करोड़ से अधिक लोगों ने बिना किसी भेदभाव के पवित्र डुबकी लगाई। ऐसा अनोखा नजारा देखकर दुनिया हैरान रह गई। जो लोग सोचते थे कि हिंदू जाति के आधार पर बंटे हुए हैं, उन्हें यह देखना चाहिए। ये वही लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में रामलला के मंदिर का विरोध किया था।
सीएम धामी ने दी फूलदेई की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश में कृष्ण जन्मभूमि में लोग नृत्य और संगीत के साथ धूम-धाम से होली मनाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में अपने आवास पर होली समारोह में शामिल हुए। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ होली मनाई। धामी ने कहा कि इस बार बहुत अच्छा संजोग है कि जहां हम होली का पर्व अपनी संस्कृति का पर्व मना रहे हैं, वहीं हमारा फूलदेई त्योहार भी आज ही के दिन है। मैं होली की भी और फूलदेई की भी सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।