HomeHindi NewsEntertainmentआमिर की 'सितारे जमीन पर' की आई रिलीज डेट.. सनी देओल के...

आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ की आई रिलीज डेट.. सनी देओल के साथ लाहौर 1947 में भी दिखेंगे

एक्टिंग से लंबे ब्रेक के बाद मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर दस्तक देने वाली है। लाल सिंह चढ्ढा की विफलता के बाद यह उनकी वापसी होगी। यह फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर किन्हीं कारणों से पोस्टपोन हो गई। आमिर खान स्टारर और आरएस प्रसन्ना की डायरेक्टेड फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं आमिर खान पहली बार सनी देओल के साथ लाहौर 1947 में भी दिखेंगे। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली है।

एक मई को ट्रेलर जारी होगा

फिल्म सितारे जमीं पर का ट्रेलर 1 मई 2025 को जारी हो सकता है। लेकिन अभी कुछ कंफर्म नहीं है। इसमें बदलाव भी हो सकते हैं। आमिर खान सितारे जमीन पर के अलावा, राज कुमार संतोषी के साथ एक कॉमेडी फिल्म कर रहे हैं और लोकेश कनगराज की एक सुपरहीरो मूवी में भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं, वह सनी देओल के साथ लाहौर 1947 की भी शूटिंग कर रहे हैं, जो 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments