More
    HomeHindi NewsBihar Newsछठ गीतों के लिए मशहूर गायिका शारदा सिन्हा ने नहाय खाय के...

    छठ गीतों के लिए मशहूर गायिका शारदा सिन्हा ने नहाय खाय के अवसर पर ली अंतिम सांस

    मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बिहार के पटना में होगा। छठी मैया के गीत को देश के घर-घर तक पहुंचाने वाली गायिका ने नहाय खाय के अवसर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।

    बिहार कोकिला नहीं रहीं : मुर्मू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध गायिका डॉक्टर शारदा सिन्हा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। बिहारी लोक गीतों को मैथिली और भोजपुरी में अपनी मधुर आवाज़ देकर शारदा सिन्हा ने संगीत जगत में अपार लोकप्रियता पाई। आज छठ पूजा के दिन उनके मधुर गीत देश-विदेश में भक्ति का अलौकिक वातावरण बना रहे होंगे। उन्हें वर्ष 2018 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। उनका सुमधुर गायन अमर रहेगा। मैं उनके परिवारजन एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं।”

    लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे : मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।

    उनकी सदा याद दिलाते रहेंगे : राहुल

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि अपनी मधुर आवाज़ के लिए प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन की ख़बर बेहद दु:खद है। उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। छठ के त्योहार में हर ओर गूंजते उनके गीत श्रद्धालुओं और श्रोताओं को उनकी सदा याद दिलाते रहेंगे। शारदा जी अपने स्वरों के ज़रिए हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

    संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति : योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि ्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा का निधन अत्यंत दु:खद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    छठ का महापर्व उनके गीतों के बिना अधूरा

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन बिहार की लोक संस्कृति और विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। छठ का महापर्व उनके गीतों के बिना अधूरा है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह संगीत उद्योग और संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके गाने पूरी दुनिया में गुनगुनाया जाता है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि शारदा दीदी हमारे बीच अब नहीं रहीं। वे हमारे दिल में हमेशा रहेंगी। सभी को ये दुख सहन करने की शक्ति मिले।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments