HomeHindi NewsIPL मेगा ऑक्शन की तारीख का हो गया ऐलान, टेस्ट मैच के...

IPL मेगा ऑक्शन की तारीख का हो गया ऐलान, टेस्ट मैच के बीच में होगा ऑक्शन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। और इसी बीच आईपीएल ऑक्शन की तारीख का भी ऐलान हो गया है। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होगा और इसी दौरान भारत पर्थ में टेस्ट मैच भी खेल रहा होगा। हाल ही में आईपीएल की सभी रिटेंशन खिलाड़ियों का सभी फ्रेंचाइजी ने ऐलान भी किया है और अब हर किसी को मेगा ऑक्शन का इंतजार है।

24 और 25 नवंबर को रियाद में होगा आईपीएल का मेगा ऑक्शन

आईपीएल मेगा ऑक्शन की बात की जाए तो 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में आईपीएल का मेगा ऑक्शन रखा गया है। यानी इस बार जेद्दाह में यह आयोजन होगा और वहां पर हर खिलाड़ी की बोली लगती हुई दिखाई देगी और इसी दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर टेस्ट मैच भी हो रहा होगा। यानी एक तरफ टेस्ट मैच और दूसरी तरफ आईपीएल के मेगा ऑक्शन का रोमांच फैंस के दिल पर सर चढ़कर बोल रहा होगा।

आपको बता दें हालांकि एक तरफ फैंस का यह भी कहना है कि जब टेस्ट मैच भारतीय टीम खेल रही तो क्या आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 1 हफ्ते बाद नहीं हो सकता था? क्योंकि मैच के दौरान हर किसी का ध्यान आईपीएल मेगा ऑक्शन पर होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments