More
    HomeHindi Newsइधर, शांति से हो गया जगन्नाथ की नगरी का कायाकल्प.. लागत आई...

    इधर, शांति से हो गया जगन्नाथ की नगरी का कायाकल्प.. लागत आई 800 करोड़

    एक तरफ अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के लोकार्पण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, वहीं पुरी में भगवान जगन्नाथ की नगरी भी तैयार है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में श्री जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिसकी तैयारियां चल रही है। यहां 800 करोड़ की लागत से परिक्रमा पथ तैयार किया गया है। यहां 12 जनवरी से अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं, जिसकी पूर्णाहुति आज हो रही है। परिक्रमा पथबनने के बाद श्रद्धालु बाहर से ही मंदिर की परिक्रमा कर पाएंगे। पहले परिसर में जगह कम होने के कारण बड़े आयोजन नहीं हो पाते थे। इस उत्सव में भक्तों को लाने की व्यवस्था सरकार ने की है। लोकार्पण के बाद भी परिक्रम पथ का निर्माण जारी रहेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments