HomeHindi NewsBusinessदिल्ली में घने कोहरे से 120 उड़ानें प्रभावित.. पंजाब में भी दिखा...

दिल्ली में घने कोहरे से 120 उड़ानें प्रभावित.. पंजाब में भी दिखा असर

दिल्ली हवाईअड्डे ने घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन में देरी की सूचना दी है, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुईं। दिल्ली हवाईअड्डा एफआईडीएस (उड़ान सूचना प्रदर्शन प्रणाली) के मुताबिक 21 घरेलू आगमन, 16 घरेलू प्रस्थान, 13 अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान और 3 अंतर्राष्ट्रीय आगमन सहित कुल 53 उड़ानें कोहरे और अन्य परिचालन कारणों से दिल्ली हवाई अड्डे से रद्द कर दी गई हैं और संचालित नहीं हो रही हैं। पंजाब के अमृतसर में भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। सुबह 7.15 बजे भी घना कोहरा छाया रहा और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments