HomeHindi NewsCrimeदिव्या पाहूजा मर्डर की नई कहानी आई सामने.. ब्लैकमेलिंग नहीं था कारण..!

दिव्या पाहूजा मर्डर की नई कहानी आई सामने.. ब्लैकमेलिंग नहीं था कारण..!

गुडग़ांव में गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड और मॉडल दिव्या पाहूजा की हत्या का मामला उलझता ही जा रहा है। पहले दावा किया जा रहा था कि ब्लैकमेलिंग के चलते उसकी हत्या हुई है, लेकिन अब यह कहानी भी गलत समझ में आ रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिव्या ने अभिजीत को लेकर कोई पर्सनल कमेंट कर दिया था। इस पर अभिजीत को गुस्सा और और ताव-ताव में बहस के दौरान उसने नशे की हालत में दिव्या को गोली मार दी। वहीं दिव्या की बहर नैना भी इस बात से इंकार कर रही है कि दिव्या ने अभिजीत को ब्लैकमेल कर उगाही की थी। ऐसे में अब पुलिस के सामने ब्लैकमेलिंग की थ्योरी को साबित करना बड़ी चुनौती बन गया है। आरोपी अभिजीत और बलराज की रिमांड पूरी हो गई, जिससे आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस एक अन्य आरोपी रवि बंगा की तलाश भी कर रहे है, ताकि कोई अन्य कड़ी जुड़ सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments