More
    HomeHindi Newsप्रयागराज महाकुंभ का प्रथम अमृत स्नान : सुबह 7 बजे तक 1...

    प्रयागराज महाकुंभ का प्रथम अमृत स्नान : सुबह 7 बजे तक 1 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ 2025 और मकर संक्रांति के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर अमृत स्नान चल रहा है। स्नान करने के लिए श्रद्धालु और विभिन्न अखाड़ों के साधु एकत्रित हुए। महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के साधुओं ने पवित्र स्नान किया। सुबह 7 बजे तक एक करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मकर संक्रांति होने के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे और दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम का साक्षी बने।

    मेला क्षेत्र में पुलिस रेड अलर्ट पर

    उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि आज 2025 महाकुंभ का प्रथम अमृत स्नान है, जिसमें विभिन्न अखाड़ों को साधु-संन्यासी भी स्नान कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही अखाड़ों का आना शुरू हो चुका है। अन्य घाटों पर भी स्नान चल रहा है। सुबह 7 बजे तक 98 लाख 20 हजार लोगों ने स्नान कर लिया था। अब तक लगभग 1 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। डीजीपी ने बताया कि आज घाटों पर अत्यंत भीड़ है। हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। हमारे सभी कंट्रोल रूम के द्वारा लगातार अनुसरण किया जा रहा है और सभी लोग रेड अलर्ट पर हैं।

    ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

    डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि स्नान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। पूरे प्रदेश में मकर संक्रांति का जो स्नान हो रहा है वो अबाधित तरीके से चल रहा है। अखाड़ों के अन्य घाट होते हैं जिसके अलावा सामान्य घाटों पर भीड़ मौजूद है। उन्होंने बताया कि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का भी भरपूर प्रयोग किया जा रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments