HomeHindi NewsEntertainmentAI से गधे के साथ लगाई राहुल की तस्वीर.. परेश रावल ने...

AI से गधे के साथ लगाई राहुल की तस्वीर.. परेश रावल ने किया ये कमेंट

एक्टर और पूर्व सांसद परेश रावल ने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। इस पोस्ट में एक्टर ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि कई लोगों को ये अच्छा नहीं लग रहा। दरअसल जफर नाम के शख्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआई द्वारा बनाए गए गधे की तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों आमने-सामने नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा कि क्या कोई इस तस्वीर से गधे को हटा सकता है? अब परेश रावल ने इसे रीशेयर किया और तंज कसते हुए लिखा-क्या आपका मतलब है कि ये फ्रेम खाली करना है? इससे कयास लग रहे हैं गधे से उनका इशारा राहुल गांधी की ओर था। ऐसे में फ्रेम खाली होना मतलब उनकी तस्वीर को हटाना हुआ।

भाजपा सांसद रह चुके हैं परेश रावल

परेश रावल राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी की टिकट पर गांधीनगर से चुनाव लड़ा था और अच्छे मार्जिन से जीते भी थे। हालांकि 2019 में उन्होंने चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया और फिल्मों में वापस लौट आए। हाल ही में उनकी फिल्म सिरफिरा रिलीज हुई थी। परेश भले ही राजनीति में नहीं हैं, लेकिन वे आज भी भाजपा समर्थक हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments