HomeHindi NewsEntertainmentकभी सलमान की गोद में थीं राशा.. अब साथ में डांस करती...

कभी सलमान की गोद में थीं राशा.. अब साथ में डांस करती नजर आईं

रवीना टंडन की बेट राशा थडानी अब फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं। राशा की फिल्म आजाद रिलीज होने वाली है, जो अमन देवगन के साथ है। इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों बिग बॉस के स्टेज पर नजर आए। राशा थडानी ने बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार से लेकर बचपन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वे सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। राशा ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है-फुल सर्कल मोमेंट। इसमें वे सलमान की गोद में नजर आ रही हैं और सलमान भी यंग दिखाई दे रहे हैं। छोटी सी राशा सलमान के साथ पोज देती हुईं स्माइल देती नजर आ रही हैं।

उई अम्मा गाना इन दिनों खूब चर्चा में

राशा थडानी की फिल्म आजाद के ट्रेलर और गानों ने पहले से ही धूम मचा रखी है। राशा का उई अम्मा गाना इन दिनों खूब चर्चा में है। अमन देवगन के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी खूब जम रही है। यह अमन और राशा की पहली फिल्म है।

सलमान बोले-मैं वहीं का वहीं

बिग बॉस के सेट पर खूब मजाक-मस्ती भी हुई। बाद में यहां रवीना टंडन भी पहुंचीं। सलमान और रवीना ने डांस मूव दिखाए। सलमान ने राशा को रवीना के कुछ पुराने किस्से भी शेयर किए। राशा और अमन को देखकर सलमान ने कहा कि बिलीव करना मुश्किल हो रहा है कि तुम लोग हीरो और हीरोइन बन गए हो और मैं वहीं का वहीं हूं। इसके बाद सब ठहाके लगाकर हंस पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments