आरा रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर एक सनकी आशिक की करतूत से अफरातफरी मच गई। उसने प्रेमिका और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। बताया गया कि युवती दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। वहीं युवक उसका स्टेशन पर इंतजार कर रहा था। भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के आरा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 के फुट ब्रिज पर आशिक उनका इंतजार कर रहा था। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
एकतरफा प्रेम ने ली जान?
उदवंत नगर थाना क्षेत्र के भिलाई गांव के रहने वाले अनिल कुमार अपने पुत्री आयुषी कुमारी उर्फ जिया को ट्रेन तक छोडऩे के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। अचानक शत्रुघ्न सिंह का पुत्र अमन कुमार वहां पहुंचा और पिता-पुत्री पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। गोलियां चलने से स्टेशन में हडक़ंप मच गया और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागे। अमन खुद को गोली मारकर अपने आप को समाप्त कर लिया। आशंका यह है कि उसने यह कदम एकतरफा प्यार के चलते उठाया हो।
पुलिस कर रही जांच
एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 और 4 के बीच ओवरब्रिज पर गोली लगने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। 23-24 साल के युवक ने 16-17 साल की लडक़ी और उसके पिता को गोली मारी है। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। मामले की जांच की जा रही है।