HomeHindi Newsदारू की एक बोतल के साथ एक फ्री.. यूपी में मची गदर,...

दारू की एक बोतल के साथ एक फ्री.. यूपी में मची गदर, पेटी खरीद रहे लोग

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दारू की एक बोतल पर एक बोतल फ्री की स्कीम चल रही है। इससे सुरा के शौकीनों की बल्ले-बल्ले हो गई है। शराब के ठेकों पर शराब प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही शराबी लाइन लगाकर खड़े हो जा रहे हैं। हालात यह हैं कि दुकानों पर भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल है। हर प्रकार की शराब की बोतल के साथ एक फ्री का ऑफर है और शराब खरीदने के लिए काम छोडक़र ग्राहक खरीदारी में जुट गए हैं। कोई शराब की पेटी ले जा रहा था तो कोई थैले में भरकर अपने कुछ दिनों का इंतजाम करने में जुटा हुआ है।

पुलिस भी लगानी पड़ी

मुजफ्फरनगर में फ्री शराब के ऑफर में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस भी लगानी पड़ गई। शहर की ज्यादातर शराब की दुकानों पर ऑफर के बोर्ड लगे हैं। शराब के शौकीनों की ठेकों के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शराब खरीदने के लिए शराब के शौकीन गदर मचाए हुए हैं।

इसलिए उमड़ रही भीड़

बताया जा रहा है कि 31 मार्च तक स्टॉक खत्म करने के लिए शराब की दुकानों पर एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री दी जा रही है। 2025-26 की नई आबकारी नीति लागू हो रही है और 1 अप्रैल से ई-लॉटरी के जरिए नई दुकानें आवंटित की जाएंगी। हापुड़ के अलग-अलग स्थान पर स्थित शराब के ठेके पर इस स्कीम के तहत शराब के स्टॉक को खपाया जा रहा है। एक बोतल फ्री मिलने के कारण शराब के शौकीनों में शराब खरीदने के लिए ठेकों के बाहर मारा-मारी मची हुई है। नोएडा में भी इसी तरह की स्थिति है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments