HomeSportsBGT Seriesएडिलेड टेस्ट मैच के लिए अचानक से ऑस्ट्रेलिया ने युवा ऑलराउंडर को...

एडिलेड टेस्ट मैच के लिए अचानक से ऑस्ट्रेलिया ने युवा ऑलराउंडर को किया टीम में शामिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। पर्थ टेस्ट मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में इस वक्त बवाल मचा हुआ है। और अचानक से ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा फैसला करते हुए एक युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी को एडिलेड टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। क्योंकि मिचेल मार्श को ऐसा कहा जा रहा है कि चोट लगी हुई है ऐसे में इस युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है।

वेबस्टर को किया गया टीम में शामिल

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन के चलते वेबस्टर को मौका मिला है। पिछले साल वह शेफील्ड शील्ड इतिहास में गैरी सोबर्स के बाद दूसरे खिलाड़ी बने थे. जिन्होंने एक साल में 900 या उससे ज्यादा रन और 30 विकेट लेने का कारनामा किया हो। इस सीजन वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 56 की औसत से 448 रन बना चुके हैं औऱ 16 विकेट हासिल किए हैं। इंडिया के खिलाफ नवंबर के शुरूआत में हुए मुकाबलो में उन्होंने नाबाद 61 और 46 रन की पारी खेलने के अलावा 6 विकेट हासिल किए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments