HomeHindi NewsBusinessघर में बीवी को निहारते रहते हो.. एलएंडटी के चेयरमैन सुब्रह्मण्यन बोले

घर में बीवी को निहारते रहते हो.. एलएंडटी के चेयरमैन सुब्रह्मण्यन बोले

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन का अजीब बयान सामने आया है। उन्होंने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की नसीहत दी है। हाल ही में कर्मचारियों के नाम पर एक वीडियो संदेश में सुब्रमण्यन ने यह अजब सलाह दी, जिसकी आलोचना हो रही है। उन्होंने यह तक कह दिया कि रविवार को घर में बैठकर बीवी को निहारने से अच्छा है कि काम करने आ जाओ।

यह बोले एसएन सुब्रह्मण्यन

एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा कि कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए। ईमानदारी से कहूं तो मुझे खेद है कि मैं आपसे रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं। अगर मैं रविवार को काम करवा पाऊं तो मुझे ज्यादा खुशी होगी। मुझे देखो, मैं रविवार को भी काम करता हूं। घर पर छुट्टी लेने से कर्मचारियों को क्या फायदा होता है।

पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं?

एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा कि आप घर पर बैठकर क्या करते हैं? एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा कि आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं? पत्नियां अपने पतियों को कितनी देर तक निहार सकती हैं? ऑफिस जाओ और काम करना शुरू करो।
इतना बड़ा आदमी और ऐसा बयान.. दीपिका ने लताड़ा
दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, एक ऐसा आदमी, जो इतने बड़े पद पर बैठा है, उसका इस तरह का बयान देने काफी हैरान करने वाला है। इस पोस्ट में उन्होंने #mentalhealthmatters के हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। दीपिका इस हैशटैग के जरिए ये कहना चाहती है कि मेंटल हेल्थ बेहद जरूरी है।

https://twitter.com/IndianTechGuide/status/1877566105507479990
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments