Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsDelhi Newsयोगी बोले-केजरीवाल की बुद्धि भ्रम में.. स्वाति के मुद्दे पर यह बोलीं...

योगी बोले-केजरीवाल की बुद्धि भ्रम में.. स्वाति के मुद्दे पर यह बोलीं प्रियंका

उत्तर प्रदेश के बांदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रम में पड़ गई है। जेल में जाकर उन्हें ये लगता है कि अब जेल के बाहर कभी नहीं आना है। अब उन्हें मुख्यमंत्री पद का इतना लालच हो गया है कि वे अपनी बात को मुझसे जोडक़र कह रहे हैं। जेल जाने का आपका अनुभव दिल्लीवासियों के लिए तो बड़ा सुखद है क्योंकि आपने हाथ में झाड़ू तो लिया लेकिन आपने अन्ना हजारे के सपने पर पानी फेरने का काम जरूर किया है। अन्ना हजारे ने जिस कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था, उस कांग्रेस को आपने गले का हार बनाकर जो पाप कर रहे हैं, अन्ना हजारे कभी आपको माफ नहीं कर सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा था-योगी का हटना तय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटने के दूसरे दिन ही कह दिया कि अगले साल मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। ऐसे में अमित शाह पीएम बनेंगे। पीएम मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया था कि योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में सीएम पद से हटा दिया जाएगा। इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई। इसलिए उनका हटना अब लगभग तय है।

हम साथ खड़े, आप कर निर्णय : प्रियंका

आप नेत्री और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि इसमें दो बाते हैं। अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा आप आपस में चर्चा करेगी। वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments