More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में 3 दिन होगी बारिश.. मप्र समेत देश में ऐसा रहेगा...

    छत्तीसगढ़ में 3 दिन होगी बारिश.. मप्र समेत देश में ऐसा रहेगा मौसम

    मई का महीना चल रहा है और उत्तर भारत समेत कुछ राज्य गर्मी के थपेड़े झेल रहे हैं। लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी जहां अप्रैल-मई माह में गर्मी से राहत मिली है। खासतौर पर मप्र और छत्तीसगढ़ में अभी इतनी प्रचंड गर्मी नहीं पड़ पाई है। अब छत्तीसगढ़ में 3 दिन तक बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। 18 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी चलती है तो बारिश होने की संभावना भी है।

    ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    मध्य प्रदेश के कुछ भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं असम और आसपास के इलाकों में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्य वर्षा की उम्मीद है। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप्र, बिहार के कई हिस्सों, झारखंड और राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है। गुजरात, पंजाब और राजस्थान के साथ हरियाणा में लू चलने की संभावना है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments