HomeHindi Newsक्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रिटायरमेंट के बाद होगी डेविड वॉर्नर की...

क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रिटायरमेंट के बाद होगी डेविड वॉर्नर की वापसी?

ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए आखिरी वनडे मुकाबला साल 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले में खेला था। उसके बाद डेविड वार्नर ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसके बाद साल 2024 के t20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच भी डेविड वार्नर के करियर का अंतिम T20 मुकाबला रहा। उसके बाद उन्होंने T20 क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया।

लेकिन हाल ही में डेविड वार्नर ने जब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक धन्यवाद का पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में किन-किन लोगों ने उनका समर्थन किया सभी के बारे में बताया है। और आखिरी लाइन में उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ऑस्ट्रेलिया चाहे तो मैं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम चयन के लिए उपलब्ध हूं। अब उसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने बड़ा बयान दिया है।

डेविड वॉर्नर की रिटायरमेंट से वापसी को लेकर जॉर्ज बेली का बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया की टीम के नेशनल सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने अब डेविड वॉर्नर की साल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर विराम लगा दिया है। जॉर्ज बेली ने यह कह दिया है कि अब ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वॉर्नर की वापसी नहीं होगी। यानी डेविड वार्नर अब रिटायरमेंट के बाद वापसी नहीं करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments