छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा कि भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार दूसरी बार महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप जीतकर मां भारती का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई! सीएम साय ने कहा-शाबाश बेटियों! यह अद्वितीय उपलब्धि भारत के युवाओं के आत्मविश्वास और संकल्प को और मजबूत करेगी। यह विजय देश-प्रदेश के उभरते खिलाडिय़ों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी। पुन: आप सभी को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं! जय हिंद, जय भारत!
शाबाश बेटियों! मां भारती का मान बढ़ा दिया.. सीएम साय ने महिला टीम को दी बधाई
RELATED ARTICLES