HomeHindi NewsChhattisgarh Newsशाबाश बेटियों! मां भारती का मान बढ़ा दिया.. सीएम साय ने महिला...

शाबाश बेटियों! मां भारती का मान बढ़ा दिया.. सीएम साय ने महिला टीम को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा कि भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार दूसरी बार महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप जीतकर मां भारती का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई! सीएम साय ने कहा-शाबाश बेटियों! यह अद्वितीय उपलब्धि भारत के युवाओं के आत्मविश्वास और संकल्प को और मजबूत करेगी। यह विजय देश-प्रदेश के उभरते खिलाडिय़ों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी। पुन: आप सभी को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं! जय हिंद, जय भारत!

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments