HomeHindi Newsअयोध्या में दलित युवती की हत्या.. राहुल ने कहा-हो सकती थी जीवन...

अयोध्या में दलित युवती की हत्या.. राहुल ने कहा-हो सकती थी जीवन की रक्षा

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अयोध्या में दलित बेटी के साथ हुई अमानवता और उसकी नृशंस हत्या हृदयविदारक और बहुत शर्मनाक है। राहुल ने कहा कि तीन दिन से गूंजती बच्ची के परिवार के मदद की पुकार पर अगर प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो शायद उसके जीवन की रक्षा हो सकती थी। एक और बेटी के जीवन का इस घिनौने अपराध से अंत हो गया। राहुल ने पूछा आखिर कब तक और कितने परिवारों को इस तरह रोना-तड़पना पड़ेगा?

अत्याचार, अन्याय और हत्या के मामले बेलगाम

राहुल गांधी ने लिखा कि बहुजन विरोधी भाजपा राज खास कर उत्तर प्रदेश में दलितों पर घृणित अत्याचार, अन्याय और हत्या बेलगाम बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार इस अपराध की तुरंत जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाने के साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करे। कृपया कर पीडि़त परिवार को हमेशा की तरह प्रताडि़त न करें। देश की बेटियां और पूरा दलित समाज न्याय के लिए आपकी ओर देख रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments