Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsDelhi Newsपराक्रम दिवस : पीएम-राष्ट्रपति ने नेताजी को किया नमन.. मोदी ने बालासाहेब...

पराक्रम दिवस : पीएम-राष्ट्रपति ने नेताजी को किया नमन.. मोदी ने बालासाहेब ठाकरे को भी किया याद

आज पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन कर रहा है। देश की आजादी के लिए दिए गए उनके योगदान को लोग याद कर रहे हैं। पराक्रम दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं मोदी ने बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें याद किया है।
स्वतंत्रता के लक्ष्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता : मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मैं अपनी सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता के लक्ष्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित की थी। उनके अद्वितीय साहस और करिश्माई व्यक्तित्व ने भारतवासियों को औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध निडरता से लडऩे के लिए प्रेरित किया। उनके ओजस्वी व्यक्तित्व का हमारे स्वतंत्रता संग्राम पर गहरा प्रभाव पड़ा। देशवासी नेताजी को कृतज्ञतापूर्वक सदैव याद रखेंगे। वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं। आज उनकी जयंती पर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और साहस का सम्मान करते हैं। हमारे देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा देता रहता है।
प्रतिबद्धता के कारण जीवित हैं ठाकरे : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर स्मरण। वह एक महान व्यक्ति थे, जिनका महाराष्ट्र के राजनीतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर प्रभाव अद्वितीय है। अनगिनत लोगों के दिलों में वह अपने नेतृत्व, अपने आदर्शों के प्रति दृढ़ समर्पण और गरीबों और वंचितों के लिए बोलने की प्रतिबद्धता के कारण जीवित हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments