HomeHindi Newsदेशभर से 400 ट्रेन और बसों का बेड़ा.. अयोध्या जा रहे हैं...

देशभर से 400 ट्रेन और बसों का बेड़ा.. अयोध्या जा रहे हैं तो आपके काम की है खबर

श्रीराम की नगरी अयोध्या आज से आम श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। पहले ही बड़ी संख्या में रामलला के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ चुकी है। माना जा रहा है कि प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन कर सकेंगे। इसे देखते हुए श्रीराममंदिर ट्रस्ट ने 25 मार्च तक के लिए अपना प्लान भी तैयार कर लिया है। देशभर से 400 स्पेशल टे्रनें चल रही हैं, जो 5 अलग-अलग स्टेशन में रुकेंगी। इसके साथ ही अस्थायी बस अड्डे बनाए गए हैं। यूपी रोडवेज की 400 बसें श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेंगी। वहीं ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के रुकने, भोजन, परिवहन, चिकित्सा, भ्रमण और चाय-नाश्ते की पूरी व्यवस्था की है। यह भी तय किया जा रहा है कि श्रद्धालु जिस दिन पहुंचे, उसे उसी दिन श्रीराम के दर्शन भी हो जाएं।
यहां से पहुंच रहे श्रद्धालु
पहले चरण में आस्था एक्सप्रेस ट्रेनें यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और उत्तराखंड के श्रद्धाउलुओं के लिए चलाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं की अगवानी के लिए ट्रस्ट की ओर से कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई गई हैं। कुछ लोग खुद के साधन से भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं के पहुंचते के बाद दर्शन और उसी रूट से उसे भेजना सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि अयोध्या में भीड़ न बढ़े। करीब 60 दिन तक उप्र सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। लोगों के खाने के लिए 45 जगहों पर भंडारा चलेगा। लोगों के रहने के लिए टेंट सिटी, मंदिर की धर्मशालाएं और होटल की व्यवस्था भी है। भ्रमण के लिए निशुल्क इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments