HomeHindi News9 स्टेशनों पर खुलेंगे पर्यटक कियोस्क सेंटर, महाकुंभ के दर्शनीय स्थलों की...

9 स्टेशनों पर खुलेंगे पर्यटक कियोस्क सेंटर, महाकुंभ के दर्शनीय स्थलों की देंगे जानकारी

प्रयागराज महाकुंभ 2024 के लिए रेलवे भी पूरी तरह से तैयार है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ ही रेलवे अब कियोस्क सेंटर भी खोलेगा। ये सेंटर दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी देंगे। सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर महाकुंभ से पहले पर्यटक कियोस्क खुल जाएंगे। यह यात्रियों को प्रयागराज के दर्शनीय स्थलों की जानकारी देंगे और गाइड भी उपलब्ध कराएंगे। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। यह 24 घंटे खुले रहेंगे और देशी-विदेशी यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

कियोस्क सेंटर खुलने से बढ़ेगा पर्यटन

पर्यटक कियोस्क सेंटर के यात्रियों के हितैषी तो होंगे ही, पर्यटन को बढ़ावा देने व स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेंगे। यह स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को प्रयागराज के उन स्थलों की जानकारी देंगे जिन्हें देखना, समझना न सिर्फ रुचिकर होगा, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, पौराणिक मान्यता और मानव सभ्यता से जुड़ा होगा। पर्यटक कियोस्क सेंटर से यात्रियों को गाइड भी मिल जाएंगे। गाइड के साथ भी देशी-विदेशी सैलानी प्रयागराज के भ्रमण पर महाकुंभ के दौरान जा सकेंगे। यह 24 घंटे खुले रहेंगे और देशी-विदेशी यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयागराज में जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी, रामबाग, झूंसी, प्रयागराज संगम, प्रयाग, फाफामऊ के अलावा मीरजापुर और फतेहपुर में भी यह सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments