HomeHindi Newsपहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने जीता टॉस, यह किया फैसला

पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने जीता टॉस, यह किया फैसला

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम के कप्तान चरित असलंका ने टॉस के वक्त कहा कि यह ड्राई पिच है और इसी वजह से हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

भारतीय टीम की बात की जाए तो आज ना तो हर्षित राणा खेल रहे हैं और ना ही रियान पराग। शिवम दुबे को बतौर ऑलराउंडर खिलाया गया है, इसके अलावा अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी विभाग की कमान संभालेंगे। वहीं स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल खेलते हुए दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments