More
    HomeHindi Newsबेटे की शादी में गया तो मारा जाऊंगा', ये क्या कह गए...

    बेटे की शादी में गया तो मारा जाऊंगा’, ये क्या कह गए ट्रंप, ईरान युद्ध पर यह बोले

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह इस सप्ताहांत (वीकेंड) होने जा रही अपने सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी से दूरी बना सकते हैं। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण चल रहे अंतरराष्ट्रीय संकट को इसकी मुख्य वजह बताया। मीडिया की कड़ी नजर और राजनीतिक दृष्टिकोण पर तंज कसते हुए ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह शादी में शामिल हों या न हों, दोनों ही सूरतों में मीडिया उन्हें नहीं छोड़ेगा।

    ईरान संकट और राजनीतिक चुनौतियां ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, “वह (डॉन जूनियर) चाहते हैं कि मैं शादी में आऊं। यह एक बेहद छोटा और निजी समारोह होगा, और मैं वहां पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा। लेकिन मैंने उससे कहा कि मेरे लिए यह समय सही नहीं है। मेरे सामने ‘ईरान’ नाम की एक बड़ी चुनौती और अन्य मुद्दे हैं।”

    शादी में शामिल होने को लेकर पैदा होने वाले जनमत और मीडिया के रुख पर ट्रंप ने कहा-

    “यह एक ऐसी स्थिति है जहां मैं जीत नहीं सकता। अगर मैं शादी में जाता हूं, तो भी मारा जाऊंगा, और अगर नहीं जाता हूं, तो भी मारा जाऊंगा—जाहिर है, मैं यहां ‘फेक न्यूज’ (मीडिया) की बात कर रहा हूं।”

    दरअसल, अमेरिका इस समय ईरान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए एक राजनयिक समझौते पर काम कर रहा है। युद्ध के कारण बढ़ती महंगाई को लेकर अमेरिकी मतदाताओं में गुस्सा है और नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ट्रंप अपनी राजनीतिक छवि को लेकर बेहद सतर्क हैं। ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर तनाव चरम पर है, राष्ट्रपति का देश से बाहर जाना विपक्ष और मीडिया के निशाने पर आ सकता है।

    बहामास में होगी प्राइवेट वेडिंग रिपोर्ट्स के अनुसार, 48 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस सप्ताहांत बहामास में एक बेहद निजी समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता और मॉडल बेटिना एंडरसन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहले यह जोड़ा व्हाइट हाउस में भव्य शादी करना चाहता था, लेकिन ईरान युद्ध के चलते और जनता के बीच गलत संदेश न जाए, इसलिए उन्होंने बहामास में बेहद करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक छोटा कार्यक्रम रखने का फैसला किया। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनका 2018 में अपनी पहली पत्नी वेनेसा ट्रंप से तलाक हो चुका है, जिनसे उनके पांच बच्चे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments