HomeHindi NewsEntertainmentईद पर इन फिल्मों से टकराएगी सिकंदर.. सलमान ने बड़ा दिल दिखाकर...

ईद पर इन फिल्मों से टकराएगी सिकंदर.. सलमान ने बड़ा दिल दिखाकर कही ये बात

सलमान खान 30 मार्च को रिलीज होने वाली अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वैसे भी ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्मों का कोई तोड़ नहीं होता है। इसे दर्शकों का छप्पर फाडक़र प्यार मिलता है, लेकिन इस बार एक साउथ की फिल्म भी दस्तक देने वाली है। उनकी फिल्म सिकंदर को बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल-पृथ्वीराज सुकुमारन की एल 2: एम्पुरान से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में आज ही रिलीज होने वाली है। टकराव होने के बावजूद सलमान खान ने मोहनलाल और पृथ्वीराज की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म असाधारण होगी।

सलमान खान ने की जाट की भी तारीफ

सलमान खान ने कहा कि मैं एक अभिनेता के तौर पर मोहनलाल सर को बहुत चाहता हूं। पृथ्वीराज इसका निर्देशन कर रहे हैं और मैं जानता हूं कि यह एक बेहतरीन फिल्म होने वाली है। उन्होंने सनी देओल की फिल्म जाट का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सिकंदर से पहले जाट भी आ रही है। मैं कामना करना हूं कि ये दोनों फिल्में अच्छा करें।

पृथ्वीराज ने भी की तारीफ

पृथ्वीराज ने भी सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वह देश के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होंगी। अगर सबुह 11 बजे एल 2 : एम्पुरान देखेंगे तो दोपहर एक बजे सिकंदर देखेंगे तो मुझे कोई शिकायत नहीं होगी। एल-2 : एम्पुरान फिल्म में मोहनलाल के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह और मंजू वॉरियर हैं। वहीं सलमान खान की सिकंदर में सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ बड़े पर्दे पर छाने को तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments