More
    HomeHindi Newsधोनी से बेहतर कप्तान हैं रोहित शर्मा, हरभजन सिंह के बयान से...

    धोनी से बेहतर कप्तान हैं रोहित शर्मा, हरभजन सिंह के बयान से मचा बवाल

    भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हरभजन सिंह का मानना है कि रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर कप्तान है और उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। हरभजन सिंह ने कहा है कि रोहित शर्मा धोनी से बेहतर कप्तान इसलिए हैं क्योंकि वो लोगों के कप्तान है।

    रोहित और धोनी की कप्तानी को लेकर बोले हरभजन सिंह

    भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने कहा कि “रोहित शर्मा धोनी से इसलिए आगे हैं क्योंकि वो लोगों के कप्तान हैं। वो खिलाड़ियों की योजनाओं के बारे में जानने के लिए उनके पास जाते हैं। उनके साथी खिलाड़ी उनसे जुड़ पाते हैं। लेकिन धोनी अलग हैं। वो किसी से बात नहीं करते थे। धोनी अपनी खामोशी के जरिए खिलाड़ियों तक अपने विचार पहुंचाते थे। ये टीम के साथियों से बात करने का उनका तरीका था।

    अब अगर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की तुलना की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 बार आईपीएल ट्रॉफी जितायी है। तो वही रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल में चैंपियन बनाया है वहीं अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात की जाए तो धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीन बार आईसीसी इवेंट में विजेता बनाया है। जिसमें एक t20 विश्व कप, एक 50 ओवरों का विश्व कप और एक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।

    तो वहीं रोहित शर्मा ने इसी साल भारत को दूसरी बार t20 विश्व कप जिताया है। अब अगर आंकड़े देखेंगे तो द्विपक्षीय सीरीज के हिसाब से रोहित का रिकॉर्ड धोनी से बेहतर है लेकिन आईसीसी इवेंट अभी भी रोहित शर्मा ने सिर्फ एक ही जीता है। तो रोहित शर्मा को बेहतर कप्तान कहे जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने हरभजन को निशाना बना दिया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments