More
    HomeHindi NewsHaryanaलोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव की भी तैयारी.. सीएम नायब सैनी ने...

    लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव की भी तैयारी.. सीएम नायब सैनी ने ली करनाल में बैठक

    भाजपा करनाल जिला कार्यालय कर्ण कमल पर जिला करनाल की कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी भी उपस्थित रहे। बैठक में करनाल लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी के निमित्त विभिन्न विषयों पर संवाद कर उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि करनाल से इस्तीफा देने के बाद मनोहर लाल की जगह सीएम सैनी चुनाव लड़ रहे हैं। मनोहर लाल को करनाल से लोकसभा का टिकट दिया गया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

    करनाल से पिछली बार संजय भाटिया चुनाव जीते थे

    सीएम सैनी ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हर बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया। करनाल से पिछली बार संजय भाटिया लोकसभा का चुनाव जीते थे। सीएम नायब सैनी करनाल से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। चूंकि सीएम बनने के 6 माह बाद उन्हें विधानसभा चुनाव जीतना जरूरी है, इसलिए बीजेपी ने उन्हें मनोहर लाल की जगह यहां से चुनाव मैदान में उतारा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments