More
    HomeHindi NewsDelhi Newsअयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ने एक सूत्र में बांधा.. मन की बात...

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ने एक सूत्र में बांधा.. मन की बात में यह भी बोले मोदी

    2024 की पहली मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर ने देश के करोड़ों लोगों को मानो एक सूत्र में बांध दिया। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबकी बातों में राम। मोदी ने कहा कि देश के अनेक लोगों ने इस दौरान राम भजन गाकर उन्हें श्रीराम के चरणों में समर्पित किया। 22 जनवरी को पूरे देश ने रामज्योति जलाई और दिवाली मनाई। मोदी के मन की बात को देशभर में भाजपा नेताओं ने सुना।
    नारी शक्ति की दिखी झलक
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार 26 जनवरी की परेड तो कमाल की थी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा परेड में नारी शक्ति को देखने की रही। जब केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की महिला टुकडिय़ों ने कर्तव्य पथ पर मार्च करना शुरू किया तो हर कोई गर्व से भर गया।
    एक हजार से अधिक लोगों ने अंगदान किया
    मोदी ने कहा कि हमारे बीच ही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जीवन के अंत के बाद भी समाज जीवन के प्रति अपने दायित्वों को निभाते हैं और इसके लिए उनका माध्यम अंगदान होता है। हाल के वर्षों में देश में एक हजार से अधिक लोग ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी मृत्यु के बाद अपने अंगों का दान कर दिया। आज देश में बहुत से संगठन भी इस दिशा में बहुत प्रेरक प्रयास कर रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments