नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को मैं धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनकी जो भी मजबूरी रही लेकिन बिहार पेशोपेश में था, डेढ़ साल में बिहार में जंगलराज 2 की स्थिति आ गई थी। अगर तेजस्वी यादव की ताजपोशी हो जाती तो बड़ी कठिनाई होती। भाजपा जंगलराज नहीं आने देगी। बिहार में लालू की वापसी पर हमने रोक लगा दी है।
नीतीश बने कार्यवाहक मुख्यमंत्री, गिरिराज सिंह ने जताया यह डर
RELATED ARTICLES