HomeHindi NewsBihar Newsनीतीश ने कहा-इस्तीफा दे दिया, आरजेडी के साथ काम करना हो रहा...

नीतीश ने कहा-इस्तीफा दे दिया, आरजेडी के साथ काम करना हो रहा था मुश्किल

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राजभवन के बाहर पत्रकारों से कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है। अब नए गठबंधन में जा रहे हैं। महागठबंधन से अलग होने का फैसला सर्वसम्मति से लिया है। नीतीश ने कहा कि काम नहीं हो पाने से समस्या हो रही थी। इसलिए पार्टी सदस्यों की राय से सरकार भंग करने का फैसला लिया है। हमें आरजेडी के साथ स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। धीरे-धीरे सबको खराब लग रहा था। आज एनडीए के साथ जाने का फैसला हो जाएगा।

हमने बोलना ही छोड़ दिया था

अवसरवादी होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि बीच में हमने कुछ नहीं कहा था। हमने बोलना ही छोड़ दिया था। जो गठबंधन था, उसमें बहुत कुछ हो रहा था, लेकिन काम नहीं हो पा रहा था। आज जो भी होगा, वह आप देखिए और जो होगा सबके सामने होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments