हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने आम जनता के हितों का ध्यान रखते हुए संपत्तिकर दाताओं की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज व अन्य छूट की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 31 मार्च 2024 कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब 31 मार्च, 2024 तक मार्च 2023 तक के प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर शत प्रतिशत छूट व बकाया मूल राशि पर 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जिसका फायदा राज्य के लोग उठा रहे हैं।
5 मार्च को होगी कैबिनेट मीटिंग
हरियाणा कैबिनेट की बैठक अब 6 मार्च की बजाए 5 मार्च को होगी। दोपहर 3 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग आयोजित होगी। यह कैबिनेट मीटिंग सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगी। लोकसभा चुनाव से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय हो सकते हैं। मनोहर लाल सरकार कई राहतों का ऐलान कर सकती है। भाजपा ने इस बार सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ऐेसे में यह कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण साबित हो सकती है7
हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स में मिल रही छूट.. कैबिनेट मीटिंग में भी फेरबदल
RELATED ARTICLES