HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में खुलेंगे पशु अस्पताल व औषधालय.. पशुधन एंबुलेंस लांच कर चुके...

हरियाणा में खुलेंगे पशु अस्पताल व औषधालय.. पशुधन एंबुलेंस लांच कर चुके हैं सीएम

हरियाणा की भाजपा सरकार पशुधन के बेहतर इलाज और देखभाल के लिए सतत काम कर रही है। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आगामी वित्त वर्ष 2024-25 में 8 नए सरकारी पशु अस्पताल खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 18 सरकारी पशु औषधालय खोलने का निर्णय भी हुआ है। यह सुविधाएं उन जिलों में दी जाएंगी, जहां पशु चिकित्सा सेवाएं पशुधन आबादी के अनुपात में कम हैं।
टोल फ्री नंबर 1962 भी किया जारी
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता में पशुपालन और पालन-पोषण में शामिल लोगों की आजीविका, उत्पादकता और समग्र कल्याण के लिए नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करना शामिल है। मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न जिलों में इस सेवा को सुदृढ़ करने के लिए 11.20 करोड़ रुपए की लागत से 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस लांच की हैं। इसके अलावा उन्होंने राज्य के पशु चिकित्सा अस्पताल कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 1962 का भी उद्घाटन किया है, जो कि 24&7 चालू रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments