More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsदिव्यांग बच्चे ने सांकेतिक भाषा में कहा-हैप्पी बर्थडे.. भावुक सीएम ने दी...

    दिव्यांग बच्चे ने सांकेतिक भाषा में कहा-हैप्पी बर्थडे.. भावुक सीएम ने दी 25 करोड़ की सौगात

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माना कैंप स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के बालगृह में पहुंचे। यहां के मूकबधिर बच्चों की सांकेतिक भाषा में हैप्पी बर्थडे कहा। सीएम ने भी जन्मदिन की शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति पहचान ली और बच्चों को इस स्नेह के बदले खूब प्यार दिया। उनके नए भवन के लिए 25 करोड़ रुपए की घोषणा भी की। सीएम ने कहा कि सबसे गहरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए भाषा की जरूरत नहीं होती। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ को संवारने के काम में मिशन मोड में लगे हैं। छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए यहां के बच्चों का भविष्य गढऩा जरूरी है। अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के बीच मनाने जब मुख्यमंत्री माना कैंप में मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के बालगृह पहुंचे तो उन्होंने यहां नये भवन की जरूरत समझते हुए मौके पर ही 25 करोड़ रुपए की घोषणा की।
    दुलार मेरे लिए हमेशा रहेगा यादगार
    माना कैंप में पुराने भवन में समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 संस्थाएं चल रही हैं। बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री यह घोषणा करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जब मैंने परिसर में प्रवेश किया तो मुझे लगा कि यह भवन अब पुराना हो गया है। अब बच्चों के लिए नया भवन बना देना चाहिए। मैं बहुत खुश हूँ कि आज जन्मदिन में यहां आया और बच्चों के लिए नए भवन की जरूरत मैंने पूरी की। नवीन भवन बनने से बच्चों को अधिक सुविधाएं मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इतने प्यारे बच्चों के बीच आ पाया हूं। बच्चों ने मुझे हैप्पी बर्थ डे कहा। यह दुलार मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। मेरा जन्मदिन इतने खास तरीके से इन बच्चों के बीच मना है जिसे मैं इसे भूल नहीं पाऊँगा। उन्होंने हैप्पी बर्थडे टू यू की धुन पर बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें खिलाया। बच्चों ने भी खुशी-खुशी मुख्यमंत्री को गुलाब के फूल भेंट किए और केक खिलाया।
    मुख्यमंत्री की स्कैच उन्हें भेंट की
    फाइनआर्ट की पढ़ाई कर रहे मूकबधिर अनमोल पटले ने अपनी हाथों से बनाई मुख्यमंत्री की स्कैच उन्हें भेंट की। दिव्यांग पूनाराम निषाद ने स्वयं का बनाया हुआ पोट्रेट उन्हें भेंट किया। संस्थान की एक मूकबधिर बच्ची पूजा हिरवानी ने सांकेतिक भाषा में मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और गुलाब का फूल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने पूजा को थपथपी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के बालगृह में दिव्यांग बच्चियों को ट्राईसायकिल और व्हील चेयर भी वितरित किए। दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमें इसकी बड़ी जरूरत थी। ट्राईसाइकिल की मदद से अब हम अपने जरूरी काम खुद ही कर पाएंगे। बच्चियों ने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments