HomeHindi Newsचौथे टेस्ट मैच में संभलकर खेले इंग्लैंड की टीम, पूर्व कप्तान का...

चौथे टेस्ट मैच में संभलकर खेले इंग्लैंड की टीम, पूर्व कप्तान का बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची के मैदान पर 23 फरवरी से चौथा टेस्ट मैच खेला जाना हैं। रांची में चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इंग्लैंड की टीम को अहम सलाह दी है। नासिर हुसैन ने कहा है कि मैं इंग्लैंड की टीम से यही कहना चाहूंगा कि चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम परिस्थितियों को समझकर खेले।

नासिर हुसैन ने डेली मेल में लिखे अपने कॉलम में इंग्लैंड की टीम को लेकर कहा कि “आप जिस तरीके से पहले से खेल रहे उसी सोच के साथ टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट का मतलब यही है कि आप परिस्थिति को देखकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करें। खासतौर पर भारत में जहां पिच का स्वभाव एक रात में बदल जाता है। पहले तीन टेस्ट में आप देख सकते हैं। ओली पोप के 196 रन की वजह से इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments