HomeHindi Newsरांची की पिच को लेकर सामने आया बेन स्टोक्स का बड़ा बयान

रांची की पिच को लेकर सामने आया बेन स्टोक्स का बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 23 फरवरी से रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम के लिए रांची टेस्ट मैच जीतना बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर रांची टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम हार जाती है तो फिर इंग्लैंड के हाथ से सीरीज भी निकल जाएगी।

रांची टेस्ट की पिच को लेकर स्टोक्स हुए हैरान

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची में जो टेस्ट मैच खेला जाना है। वहां की पिच को लेकर स्टोक्स हैरान रह गए हैं। स्टोक्स ने पिच को देखकर कहा कि “मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। मुझे कोई अंदाजा नहीं है इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या हो सकता है। यदि आप विपरीत छोरों के एक तरफ नीचे देखते हैं, तो यह उससे बिल्कुल अलग दिखता है।

जैसे मैं अब तक देखते आया हूं, खासकर भारत में। चेंजिंग रूम में यह विकेट हरा और घास वाला नजर आता है, लेकिन फिर जब आप वहां जाते हैं, तो यह अलग दिखता है: बहुत अंधेरा और टेढ़ा-मेढ़ा और इसमें काफी दरारें भी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments