More
    HomeHindi NewsCrimeधर्मराज कश्यप के नाबालिग होने का दावा फेल.. कोर्ट ने यह सुनाया...

    धर्मराज कश्यप के नाबालिग होने का दावा फेल.. कोर्ट ने यह सुनाया फैसला

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी गुरमेल सिंह को कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया। वहीं धर्मराज कश्यप को पुलिस हिरासत में नहीं दिया गया। कोर्ट ने दूसरे आरोपी को ऑसिफिकेशन टेस्ट के बाद फिर से पेश करने का निर्देश दिया था। उसके वकील ने दावा किया था कि वह नाबालिग है। परीक्षण कराया गया और यह साबित हुआ कि वह नाबालिग नहीं है। उसे न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय ने 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

    हरियाणा और उप्र के थे शूटर.. रख रहे थे नजर

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी करनैल सिंह हरियाणा और धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी। वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नजऱ रख रहे थे। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

    कुछ दिन पहले ही मिले थे हथियार

    मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपियों को इस काम के लिए पहले से पैसे दिए गए थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही हथियारों की डिलीवरी मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी पिछले 8 घंटों से आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments