HomeHindi Newsबिश्नोई गैंग हो या अंडरवर्ल्ड का कोई और गैंग, किसी को भी...

बिश्नोई गैंग हो या अंडरवर्ल्ड का कोई और गैंग, किसी को भी छोड़ेंगे नहीं : सीएम शिंदे

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर पूरे देश की सियासत गर्म है। हर पार्टी और हर राज्य से इस पर प्रतिक्रिया आ रही है। अगले माह तक राज्य में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में सब अपनी-अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में लगे हुए हैं। इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान आया है। नागपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मुंबई पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और तीसरे आरोपी को पकडऩे की कोशिश पुलिस कर रही है। मुंबई में आकर जिन्होंने कानून व्यवस्था बिगाडऩे का काम किया है, उनको बख्शा नहीं है। बिश्नोई गैंग हो या अंडरवर्ल्ड को कोई और गैंग हो, हम किसी को भी छोड़ेंगे नहीं। कड़ी कार्रवाई करेंगे। जिन लोगों को भी धमकियां मिल रही हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

कोई और मर जाता तो : क्रैस्टो

एनसीपी-एससीपी नेता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब बाबा सिद्दीकी को गोली मारी गई, तब वहां से लोग गुजर रहे थे। घटना में ये लोग भी गोलियों के शिकार हो सकते थे। आम आदमी भी पीडि़त है। महाराष्ट्र सरकार को जवाब देना चाहिए कि वह बाबा सिद्दीकी और महाराष्ट्र के लोगों को सुरक्षा देने में विफल क्यों रही।

राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया

बाबा सिद्दीकी का पार्थिव शरीर कल शाम मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान लाया गया। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें दफनाया गया। बाबा सिद्दीकी के घर पर राजनीति और फिल्मी जगत से जुड़े कई सितारे पहुंचे थे। कई लोग अंतिम संस्कार में भी पहुंचे और नम आंखों से बाबा सिद्दीकी को अंतिम विदाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments