HomeHindi Newsएक बार फिर से बड़े नाम हुए फ्लॉप, महिला t20 विश्व कप...

एक बार फिर से बड़े नाम हुए फ्लॉप, महिला t20 विश्व कप से लगभग बाहर भारत की टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच t20 विश्व कप का बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा था। और इस मुकाबले में भारतीय टीम को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा है और भारत की टीम t20 विश्व कप के सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है। अब पाकिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हराने में सफल होता है तो टीम इंडिया सेमी फाइनल में पहुंच सकती है नहीं तो टीम इंडिया का बोरिया बिस्तर ऑस्ट्रेलिया ने बांध दिया है।

बड़े मुकाबले में फिर फ्लॉप हुई स्मृति मंधाना

भारत की टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 152 रनों की चुनौती रखी थी। जवाब में भारत की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की ओर से कप्तान हरमानप्रीत कौर ने 47 गेंद में 54 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके शामिल रहे। हरमनप्रीत कौर ने मैच जिताने की पूरी कोशिश की लेकिन मैच जिताने में नाकामयाब रही।

इसके अलावा स्मृति मंधाना से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद थी उन्होंने 12 गेंद में सिर्फ 6 रन बनाए और पवेलियन की राह पकड़ ली। इसके अलावा पूरे विश्व कप में स्मृति मंधाना ने निराश किया है। जेमिमा रॉड्रिक्स भी सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गई थी। दीप्ति शर्मा ने 25 गेंद में 29 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने हासिल किये। एक-एक विकेट मेगन शट और एशले गार्डनर को मिला। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments