HomeHindi Newsहैरिस और पैरी की बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने...

हैरिस और पैरी की बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 152 रनों का लक्ष्य

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच महिला t20 विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए हैं और 152 रनों की चुनौती भारतीय टीम के सामने रखी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर ग्रेस हैरिस ने 40 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ताहिला मेग्राथ और एलिस पेरी ने 32 -32 रन बनाए।

भारतीय टीम की ओर से रेणुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 28 रन लेकर दो विकेट हासिल की। इसके अलावा श्रेयन्का पाटिल, पूजा वस्त्रकर और राधा यादव को भी एक-एक सफलता मिली।

अब भारतीय टीम को अगर इस मुकाबले को जीतना है तो शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना से एक शानदार ओपनिंग साझेदारी चाहिए होगी ताकि भारतीय टीम इस मुकाबले में इस बड़े लक्ष्य का पीछा कर सके। और भारतीय टीम के लिए यह चेज आसान नहीं होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments