More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसीएम ने 13 बच्चों को दिए चेक.. स्कूटी खरीदने की राशि भी...

    सीएम ने 13 बच्चों को दिए चेक.. स्कूटी खरीदने की राशि भी शामिल

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 13 बच्चों को चेक वितरित किए। इस राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने एक लाख रूपए की राशि भी शामिल है। योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है।

    मां के नाम लगाया पौधा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास परिसर में दहीमन का पौधा लगाया। सरगुजा अंचल में पाए जाने वाला दहीमन का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है। स्थानीय प्रजाति का यह पौधा कई बीमारियों के कारगर इलाज में उपयोगी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान से स्वस्फूर्त जुडक़र लोग पौधे लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अभियान से जुडक़र अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने अभियान में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अधिकारियों को सीड बॉल का भी वितरण किया। इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments