HomeHindi NewsEntertainmentसीएम फडणवीस ने देखी इमरजेंसी.. कंगना रनौत के रोल पर यह कहा

सीएम फडणवीस ने देखी इमरजेंसी.. कंगना रनौत के रोल पर यह कहा

कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म की चर्चा इसलिए है क्योंकि इसमें वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। फिल्म की कहानी आपातकाल की है, जब इंदिरा ने उनके लोकसभा चुनाव को लेकर दिए न्यायालय के आदेश के बाद देश में इमरजेंसी लगा दी थी। तब विपक्षी पार्टियों ने इसका जोरदार विरोध किया था। बहरहाल आपातकाल में घोर यातनाओं का सामना देश के लोगों को करना पड़ा। कंगना की यह फिल्म कांग्रेस के विरोध में मानी जा रही है। बहरहाल अब कंगना इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग कर रही हैं, जो नेताओं को दिखाई जा रही है।

फिल्म के माध्यम से सामने आया इतिहास

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज मैंने इमरजेंसी का स्पेशल शो देखा। इमरजेंसी हमारे देश के इतिहास में ऐसा अध्याय है जिसमें पूरे तरीके से लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ था। भारत के संविधान को एक प्रकार से बंद कर दिया गया था, लाखों नेताओं को दो-दो साल जेल में बंद किया गया था। जिस प्रकार से जनता पर अत्याचार हुआ था, इन सभी चीजों को प्रभावी ढंग से फिल्म में रखा गया है।

इंदिरा गांधी का चरित्र हमारे सामने लाया

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस प्रकार से कंगना ने स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी का चरित्र हमारे सामने लाया है, मैं उनको बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने प्रभावी ढंग से किरदार निभाया है। जो इतिहास सबको पता होना चाहिए वो इतिहास इस फिल्म के माध्यम से हमारे सामने आता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments