More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा को बेसहारा गोवंश से मुक्त करने अभियान.. ये है सरकार का...

    हरियाणा को बेसहारा गोवंश से मुक्त करने अभियान.. ये है सरकार का मेगा प्लॉन

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश को बेसहारा गोवंश से मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15 फरवरी से 29 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर लगभग 60 हजार बेसहारा गौवंशों को नजदीक की गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों व गौसेवा आयोग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने के कार्य को तेजी से किया जाए, ताकि राज्य में गौवंश की सुरक्षा की जा सके।।

    क्षमता के अनुसार ही गौवंश रखे जाएं
    सीएम मनोहर लाल ने गौसेवा आयोग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि गौशालाओं की क्षमता के अनुसार ही गौवंश रखे जाएं। इसके अलावा समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि गौवंश को गौशालाओं में सही प्रकार से रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और प्रगति की जानकारी भी ली जाएगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments