Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsराहुल के पीछे हाथ धोकर पड़ी BJP.. चुनाव जीतने यह है पूरी...

राहुल के पीछे हाथ धोकर पड़ी BJP.. चुनाव जीतने यह है पूरी स्ट्रैटजी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोर पकड़ चुका है। इसी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा के हमले बढ़ गए हैं। इसके पीछे बीजेपी की खास स्ट्रैटजी है। यही वजह है कि हर नेता राहुल पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि INDI गठबंधन के सहयोगी दल और ये शहजादे यही (भाजपा 150 पर सिमट जाएगी) चाहते हैं लेकिन इनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। ये पहले भी साथ आए थे, जनता ने इन्हें साफ कर दिया था। इस बार फिर इन भ्रष्टाचारियों के गठबंधन की सफाई होगी। अनुराग ने कहा कि राहुल गांधी को मैं कहना चाहता हूं ना 2014 में ना 2019 में आपको जनता ने जिताया। इस बार भी कांग्रेस की लड़ाई केवल 40 पार करने की है। भाजपा को जनता पूर्ण बहुमत और 400 पार करने का आशीर्वाद देगी।

अपनी सीटों की गिनती की या नहीं

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या राहुल गांधी ने अपनी सीटों की गिनती की है? वो सरकार बनाने का दावा करते हैं और सरकार बनाने के लिए जितने आंकड़े आवश्यक हैं, उस पर वे चुनाव ही नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने घोषणा पत्र किस आधार पर जारी किया।

सोच पर तरस आ रहा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शुरू से कांग्रेस और राहुल गांधी की सोच के लिए चिंता होती है। वो सदैव सेना के पराक्रम पर प्रश्न उठाते हैं, अग्निवीर योजना पर प्रश्न उठाते हैं। उनकी सोच देश को दुर्भाग्यपूर्ण व्यवस्था में ले जाता है।

100 सीट भी पार नहीं कर सकती बीजेपी : तेजस्वी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि CBI-ED-IT, इलेक्टोरल बॉन्ड, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद न हो तो भाजपा 100 सीट भी पार नहीं कर सकती है। वे डरे हुए हैं।

राहुल बनाम मोदी ही चाहती है BJP

दरअसल बीजेपी चाहती है कि लोकसभा चुनाव मोदी बनाम राहुल ही हो। कांग्रेस की भी मजबूरी है कि उसे राहुल को आगे करना पड़ता है। बीजेपी राहुल को मोदी के आगे कर जनता को दोनों नेताओं का फर्क बता रही है। यही रणनीति बीजेपी 2014 और 2019 में अपनाकर जीत हासिल कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments