HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में किया वाइटवॉश

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में किया वाइटवॉश

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम के बीच ऑकलैंड के मैदान पर तीसरा T20 मुकाबला खेला गया। वर्षा से बाधित T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 27 रनों से न्यूजीलैंड की टीम को हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 10.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 10 ओवर में 98 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कर दिया क्लीन स्वीप

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दोनों T20 मुकाबले जीते थे और ऑकलैंड T20 मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप कर दिया है। अब इस T20 श्रृंखला के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। मिचेल मार्श की कप्तानी में यह पहली T20 सीरीज जीत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments