HomeHindi Newsउप्र की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट.. 4 लोगों की मौत, कई घायल

उप्र की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट.. 4 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 4 लोगों की मौत हो गई है। फैक्ट्री के अंदर करीब 20 लोग फंसे हैं, जिन्हें निकाला जा रहा है। 3 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह फैक्ट्री खलीलाबाद निवासी शराफत अली की बताई जा रही है। पिछले माह मप्र में भी इसी तरह का हादसा हो चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments