HomeHindi NewsHaryanaजब हरियाणा से अटैची जाती थी दिल्ली.. सीएम नायब सिंह ने हुड्डा...

जब हरियाणा से अटैची जाती थी दिल्ली.. सीएम नायब सिंह ने हुड्डा पर कसा तंज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह लगातार कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमलावर हैं। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब भ्रष्टाचार को ज्यादा तवज्जो देते हैं। वो इसलिए ऐसा करते हैं क्योंकि वह अपने तरीके से तो चले नहीं, वह दिल्ली के तरीके से चलते थे। दिल्ली में कभी दामाद को खुश करना होता था, कभी बेटे को खुश करना होता था, कभी बेटी को खुश करना होता था। जब हरियाणा से टैची (अटैची-सूटकेस) जाती थी तो अंदर तुरंत बुला लेते थे।

50 हजार युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची नौकरी देंगे

सीएम नायब सिंह ने कहा कि लगातार हम भर्ती कर रहे हैं अभी दो-चार दिन के अंदर शीघ्र ही कुछ 6 हज़ार टीचर्स और हरियाणा पुलिस के 6 हजार जवान अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर जाएंगे। हमने कहा है कि अगस्त तक हम लगभग पचास हजार नौकरी और देंगे बिना खर्ची के देंगे बिना पर्ची के देंगे।

कभी किसी से भेदभाव नहीं करता हूं

सीएम ने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता की भावना से काम करता हूं और मेरी सोच है कि लोग आते हैं तो लोगों का भला करना चाहिए। मैंने कभी किसी को यह नहीं पूछा भाई तू कहां से आया कौन से दल से है, मैंने किसी को नहीं पूछा। सीएम ने कहा कि मेरी यही सोच है कि अगर मेरे फोन से उसका कम हो रहा है तो कर दो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments