HomeHindi Newsदूसरी पारी में नहीं चला जो रूट का बल्ला, अश्विन का हुए...

दूसरी पारी में नहीं चला जो रूट का बल्ला, अश्विन का हुए शिकार

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का तीसरा दिन का खेल जारी और इंग्लैंड इस वक्त दूसरी पारी में मुसीबत में दिखाई दे रहा है। क्योंकि इंग्लैंड की टीम के तीन फ्रंट लाइन बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाए हैं और आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं जिसमें जो रूट का नाम भी शामिल है।

पहली पारी के शतकवीर का दूसरी पारी में फ्लॉप रहा बल्ला

भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रांची टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और लगातार विकेट चटका रहे हैं। उन्होंने पहली पारी के शतकवीर जो रूट का विकेट भी हासिल कर लिया। जो रूट 11 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

जो रूट भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते थे। क्योंकि पहली पारी में जो रूट ने नाबाद 122 रन बनाए थे। लेकिन इस पारी में जो रूट फ्लॉप हो गए हैं और अब इंग्लैंड की टीम के लिए मुसीबतें बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments