HomeHindi Newsपर्थ टेस्ट मैच में हार के बाद आस्ट्रेलिया ने किया बड़ा फैसला,...

पर्थ टेस्ट मैच में हार के बाद आस्ट्रेलिया ने किया बड़ा फैसला, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को टीम में किया जा सकता है शामिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 295 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस करारी हार का असर इस तरह से ऑस्ट्रेलिया में दिख रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में मीडिया लगातार ऑस्ट्रेलिया की टीम की खतरनाक अंदाज में आलोचना कर रहा है। और अब इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक नए ऑलराउंडर खिलाड़ी को एडिलेड टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल करने पर विचार कर रहा है।

ब्यू वेबस्टर को ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट के लिए टीम में किया जा सकता है शामिल

ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात की जाए तो पालथ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और एक करारी हार का सामना किया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भी दूसरी पारी में बेहद खराब गेंदबाजी की। और अब यह फैसला किया जा सकता है की ब्यू वेबस्टर को एडिलेड टेस्ट मैच में खिलाया जाए। क्योंकि वेबस्टर ऑलराउंडर हैं और मिचेल मार्श अपनी ऑलराउंडर भूमिका को अच्छी तरह से नहीं निभा पा रहे हैं।

एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से खेला जाना है और यह टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा और डे नाइट है। ऐसे में इस टेस्ट मैच से भारत की अच्छी यादें नहीं जुड़ी हुई है। क्योंकि पिंक बॉल डे नाइट टेस्ट मैच में ही टीम इंडिया 36 रनों पर ऑल आउट हो गई थी और मुकाबला हार गई थी। हालांकि वह सीरीज भी भारत ने 2-1 से अपने नाम की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments